फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुलिस पर फायरिंग कर फिर भाग निकले पशु तस्कर

पुलिस पर फायरिंग कर फिर भाग निकले पशु तस्कर

Sun, 17 Feb 2019 01:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर फायरिंग कर फिर भाग निकले पशु तस्कर
नवाबगंज। गोवंशीय पशु काटकर मांस बेच रहे तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस के हाथ केवल मांस और कुछ पशु काटने के उपकरण लगे। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। एसएसपी ने इनकी जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि टांडा गांव में प्रतिबंधित पशु को काटकर उसके मांस की तस्करी की जा रही है। तब कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी, दरोगा जयपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इन्होंने देखा कि गांव के बाहर खाली जगह में कुछ लोगों ने एक गोवंशीय पशु को काट लिया है। वह उसके मांस को टुकड़ों में काटकर अलग रख रहे थे। पुलिस को दूर से अपनी ओर आता देख तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। दूरी की वजह से पुलिसकर्मी बच गए। खुद को बचाते हुए तस्करों की ओर बढ़े तो तस्कर भाग निकले। जंगल में कुछ दूर पुलिस ने उनका पीछा भी किया और फिर लौट आई। मौके पर काफी मात्रा में पशु मांस, अवशेष व उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने सेंथल निवासी लईका, नईम, हसीब, काले, मुन्ना, अबरार, इस्लाम और फईम के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापा मार रही है। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि फिलहाल आरोपी फरार हो गए हैं। जल्द उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed