{"_id":"5c2d1171bdec2256c333e9cc","slug":"11546457457-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल के खेल में रेलवे कर्मचारी भी रडार पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेल के खेल में रेलवे कर्मचारी भी रडार पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला। स्टेशन पर तेल चोरी के मामले में रेलवे कर्मचारी और एक सहायक स्टेशन मास्टर भी रडार पर आ गए हैं। जांच में नाम सामने आने पर इन पर गाज गिरना तय मानी जा रही है। मामले में आरोपियों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में आवश्यक वस्तु अधिनियम और तेल चोरी से बिक्री करने की धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।
29 दिसंबर की शाम को रेलवे स्टेशन पर खड़ी रैक से तेल चोरी करते आरपीएफ ने पुलिस की मदद से नगरिया के सोनू सिंह को पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों में छुपाकर रखी गई केन बरामद होने पर आरपीएफ दरोगा विनोद शर्मा ने छह लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि लंबे समय से आंवला स्टेशन पर तैनात एक स्टेशन मास्टर, कर्मचारी और रेलवे पुलिस की मिलीभगत से वैगन से तेल चोरी किया जाता रहा है। अब पुलिस ट्रेन पर तैनात चालक, गार्ड और सहायक स्टेशन मास्टर से भी पूछताछ करेगी।