फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आंवला में प्लेटफॉर्म पर खड़ी रैक से तेल चोरी करते पकड़ा

आंवला में प्लेटफॉर्म पर खड़ी रैक से तेल चोरी करते पकड़ा

Sun, 30 Dec 2018 01:49 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
आंवला में प्लेटफॉर्म पर खड़ी रैक से तेल चोरी करते पकड़ा
आंवला। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी रेक से तेल चोरी करते चोर को आरपीएफ ने हल्का पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो से अधिक खाली और झाड़ियों में छिपा कर रखी गई चार तेल से भरी केन बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान पकडे़ गए चोर के कई साथी फरार हो गए। रेलवे स्टेशन पर मुरादाबाद की ओर से बल्क डिपो आई तेल की रेक खड़ी थी।
विज्ञापन

आरपीएफ चौकी इंचार्ज विनोद कुमार शर्मा ने बताया वह प्लेटफॉर्म नंबर एक पर थे। सिपाही रवि लोड को चेक करते हुए जा रहा था। इसी बीच प्लेटफॉर्म नंबर दो पर इंजन की ओर बढ़ने पर उसने झाड़ियों में रखे चार केन देखी। इसकी सूचना उसने दी। शक जताया की टैंकर में से तेल चोरी किया जा रहा है। उन्होंने फोन पर कोतवाली पुलिस से मदद मांगी और घेराबंदी करके नगरिया सतन के सोनू को रंगे हाथ दबोच लिया। जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकडे़ गए चोर के साथ उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed