फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रेमी ने झांसा देकर किया यौन उत्पीड़न, दोस्तों ने की दुष्कर्म की कोशिश

प्रेमी ने झांसा देकर किया यौन उत्पीड़न, दोस्तों ने की दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 03 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी ने झांसा देकर किया यौन उत्पीड़न, दोस्तों ने की दुष्कर्म की कोशिश
बरेली। शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर प्रेमी ने काफी समय तक साथ रखकर उसका यौन शोषण किया। यहीं प्रेमी के दोस्त दो सगे भाइयों ने भी मौका देखकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। एसएसपी के आदेश के बाद प्रेमी और दोनों युवकों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी महिला ने रिपोर्ट कराई है कि उसका पति मानसिक रूप से कमजोर और बेरोजगार है। ऐसे में पड़ोसी अनीस ने घर आने जाने के दौरान उसे मीठी बातों में फंसा लिया। कहा कि वह उससे शादी करके साथ रखेगा। फुसलाकर अनीस ने उसका यौन शोषण किया। बाद में अपने साथ ले गया और किराए का कमरा लेकर रखा। आरोप है कि अनीस उसे शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। किराए के इसी कमरे पर अनीस के गांव के ही दोस्त जाबिर और उसके भाई नामे का आना जाना था। इन दोनों ने भी अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने बताया कि उसने जब इसकी शिकायत अनीस से की और शादी करने को कहा तो उसने मना कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने उसकी नहीं सुनी तो उसने एसएसपी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed