फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पांच साल में रुपये ढाई गुना करने का झांसा देकर ठगी

पांच साल में रुपये ढाई गुना करने का झांसा देकर ठगी

Sat, 04 Aug 2018 12:39 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 04 Aug 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
पांच साल में रुपये ढाई गुना करने का झांसा देकर ठगी
ठगे - फोटो : amar ujala
भूमि प्रोपमार्ट कंपनी के मालिक के खिलाफ पांच साल में रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि कंपनी ने कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर यह रिपोर्ट कैंट थाने में चेतना कॉलोनी, नकटिया निवासी पूनम चौधरी ने दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि भूमि प्रोपमार्ट कंपनी के मालिक मुंशीनगर निवासी रमेश राजपूत आशीष से जून 2011 में मुलाकात हुई। उसने पांच साल में रुपये ढाई गुने करने का झांसा दिया और बताया कि दस हजार रुपये की एफडी कराने पर 25 हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने अपने भाई सोनू चौधरी, उसके दोस्त विकास आदि के जरिए करीब 20 लाख रुपये लगा दिए। जब रुपये वापस मांगे गए तो रमेश टालने लगा। कैंट थाने में शिकायत की तो रमेश ने पांच लाख रुपये दिए। उसके बाद रुपये देने से इंकार कर दिया और धमकाने लगा। पूनम का आरोप है कि रमेश ने और भी बहुत से लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। पूनम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रमेश राजपूत आशीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed