{"_id":"594aa1bf4f1c1bc21e8b4797","slug":"11498063295-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दुकानदार पर हमले की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला दुकानदार पर हमले की रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
विहारमान नगला में खुलेआम तमंचा लहराने वाले बेखौफ बदमाशों पर बुधवार को शिकंजा कस गया। पुलिस ने नदीम नाम के युवक को पकड़ने के बाद बड़ी विहार के गद्दाफी और परतापुर के अख्तर के नाम भी खोल दिए। वहीं दबिश देकर गद्दाफी के भाई को भी उठा लिया। बुधवार को महिला दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमला और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विहार मान नगला में परचून की दुकान चलाने वाली अनीता खंडेलवाल पत्नी वीरेंद्र मिश्रा को कुछ लड़के जान से मारने की धमकी दे रहे थे। बताते हैं कि उन्होंने मोहल्ले में छेड़खानी में कुछ लड़कों के खिलाफ पुलिस के सामने बयान दिए थे। बदमाशों ने रविवार रात उनकी मारुति कार के शीशे तोड़ दिए थे। इसके बाद सोमवार सुबह पीड़िता के घर के सामने खुलेआम तमंचा लहराकर धमकियां दी थीं। पीड़िता ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, बावजूद इसके इज्जतनगर थाने की पुलिस ने सिर्फ एनसीआर दर्ज करके मामला रफादफा कर दिया था। एडीजी की सख्ती के बाद इज्जतनगर पुलिस ने बुधवार को नदीम, गद्दाफी और अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उनके घरों पर पुलिस की दबिश पड़ी, लेकिन सभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द सभी को पकड़ लिया जाएगा।