फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दुष्कर्म के दो मामलों में तीन को भेजा जेल

दुष्कर्म के दो मामलों में तीन को भेजा जेल

Thu, 25 Apr 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के दो मामलों में तीन को भेजा जेल
बंडा(शाहजहांपुर)। क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुई दुष्कर्म की घटनाओं में नामजद तीन लोगों को पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी जंगल के किनारे स्थित एक फार्मर के यहां 23 अप्रैल को धान की रोपाई करने गई थी। दोपहर में वह शौच करने के लिए खेत के किनारे जंगल के अंदर गई। पीछे से उसके साथ रोपाई कर रहा उसके ही गांव का शोभित भी पहुंच गया और उसे शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। किशोरी ने शाम को घर आकर पिता को जानकारी दी। पिता ने किशोरी के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में ठेकेदार टीकाराम को भी घटना में साजिश का आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर एक अन्य मामले में एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। गांव का ही राजेश मंगलवार रात दस बजे उसके घर में घुस आया और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चुंगल से छूटने के बाद उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed