फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नवीं और दसवीं के छात्र मौज मस्ती में बने आटो लिफ्टर, मोबाइल चोर

नवीं और दसवीं के छात्र मौज मस्ती में बने आटो लिफ्टर, मोबाइल चोर

Sun, 13 Jan 2019 01:18 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
नवीं और दसवीं के छात्र मौज मस्ती में बने आटो लिफ्टर, मोबाइल चोर
बरेली। मठलक्ष्मीपुर के रहने वाले चार दोस्तों को प्रेमनगर पुलिस चोरी की दो बाइक और तीन मोबाइल के साथ सलेक्शन प्वाइंट से गिरफ्तार किया। छानबीन में सामने आया कि पकड़े गए चार चोरों में तीन नाबालिग हैं। नवीं और दसवीं के छात्र मौज मस्ती और महंगे शौक की वजह से आटो लिफ्टर बन गए। पिछले कुछ महीने से डीडीपुरम, राजेंद्रनगर में लोगों का ध्यान हटते ही मोबाइल चोरी करने लगे थे। पुलिस ने उनके अभिभावकों से संपर्क किया है। पकड़े जाने के बाद छात्र हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। देर रात उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब कुछ वारदातों के खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब दस बजे सलेक्शन प्वाइंट पर शील चौराहा की तरफ से दो मोटर साइकिल चार लड़के शहीद स्मारक के पास आकर ठहर गए। मोबाइल और बाइक चोरी करने वाले लड़कों की मुखबिरी पहले से प्रेमनगर पुलिस के पास थी। लिहाजा दरोगा अरुण कुमार, कपिल पहले से सादी वर्दी में खड़े थे। उन्होंने बाइक रुकते ही चोरों लड़कों को दबोच लिया। उनके पास से मिली बाइक के कागज वह लोग नहीं दिखा सके। सख्त से पूछताछ करने पर 20 वर्षीय मोहित राठौर निवासी मठ लक्ष्मीपुर ने बताया कि यह बाइक रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पास से चोरी की गई थी। आज इसका सौदा करना था, लेकिन इससे पहले पकड़े गए। वही दूसरी बाइक के बारे में बताया कि वह लोग गाजियाबाद गए थे। वापस आने के दौरान एक ढाबा से चोरी कर ली थी।
विज्ञापन


मोबाइल बेचकर करते थे पार्टी
तीनों नाबालिग दोस्तों ने बताया कि राजेंद्रनगर से मोबाइल चोरी किया करते थे। कुछ मोबाइल उन्होंने चार से पांच हजार तक बेचे भी है। राजेंद्र नगर पार्क के पास से एक मोबाइल उन लोगों ने स्कूल ड्रेस में ही चोरी कर लिया था। जिसके बाद एक-एक हजार रुपये सबको मिले। सभी ने पार्टी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed