{"_id":"5bd75792bdec22699c0c1197","slug":"111540839314-bareilly-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होटल से छात्रा अगवा प्रकरण: एसएसपी से मिले होटल मालिक ने मैनेजर को बताया मास्टर माइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल से छात्रा अगवा प्रकरण: एसएसपी से मिले होटल मालिक ने मैनेजर को बताया मास्टर माइंड
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल सीता किरण से 11वीं की छात्रा के अगवा होने के मामले में होटल मालिक सुंदर सिंह अनेजा ने अपने बेटे जितेंद्र अनेजा को बेकसूर बताते हुए मैनेजर संजय श्रीवास्तव को वारदात का मास्टर माइंड बताया है। होटल मालिक ने एसएसपी मुनिराज जी. से मिलकर इस केस से बेटे का नाम हटाने की गुजारिश की। इधर, मैनेजर ने होटल का कच्चा चिट्ठा खोल देने का एलान किया है। उसका कहना है कि तीन होटल मैनेजर पहले निपट चुके हैं, अब उसकी बारी है।
होटल मालिक - सुंदर सिंह अनेजा
मेरे होटल सीता किरण में संजय मैनेजर है। मुझे पता चला कि संजय ने ही अपने दोस्त सरताज को होटल में ठहराया था। सरताज के ठहरने की जानकारी मेरे बेटे जितेंद्र अनेजा को नहीं थी। जब मैनेजर संजय की तलाशी हुई तो जितेंद्र को पता चला कि मैनेजर ने सरताज के साथ लड़की को भी ठहराया है। इस घटना से मेरे बेटे का कोई ताल्लुक नहीं है। उसे झूठा फंसाया जा रहा है। - सुंदर सिंह अनेजा, मालिक सीता किरण होटल
होटल मैनेजर - संजय श्रीवास्तव
खुद को बचाने के लिए होटल मालिक मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। जांच में हकीकत सामने आ जाएगी। यह पहला मामला नहीं है, जिसमें मैनेजर बलि चढ़ रहा है। इससे पहले सीता किरण होटल के मैनेजर राजू पांडेय, दिनेश कोहली और नीरज मैसी भी ऐसे ही मामलों में फंसाए जा चुके हैं। होटल मालिक केस से जुड़े लोगों को खरीदने की कवायद में जुटे हैं, लेकिन वह सच्चाई को दबा नहीं पाएंगे। - संजय श्रीवास्तव, मैनेजर सीता किरण होटल

‘कैविएट नहीं की है दाखिल’
अगवा छात्रा के पिता के मुताबिक, हाईकोर्ट में बेटी के निकाह पर कोई कैविएट दाखिल नहीं की है। यह भ्रामक बातें विरोधियों के जरिये फैलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि होटल मालिक उन्हें खरीदने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अपनी बेटी चाहिए। होटल मालिक ने दो दिनों में बेटी सामने लाने का आश्वासन दिया था।
होटल मालिक के साथ व्यापारी मिलने आए थे। उनका पक्ष लिया गया है। कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। छात्रा और सरताज को सामने लाया जाएगा।- मुनिराज जी. एसएसपी बरेली