फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   होटलों में बगैर आईडी जोड़ों को ठहराने का खेल, पुलिस का छापा

होटलों में बगैर आईडी जोड़ों को ठहराने का खेल, पुलिस का छापा

Tue, 02 Oct 2018 11:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 02 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
होटलों में बगैर आईडी जोड़ों को ठहराने का खेल, पुलिस का छापा
 पुराना रोडवेज अड्डे के पास एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने वहां बगैर आईडी के ठहराए गए दो जोड़ों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि लड़कियां पीलीभीत की हैं जो यहां बरेली कॉलेज में पढ़ने आती हैं जबकि दोनों युवक मिलक (रामपुर) के निकले। पुलिस ने दोनों छात्राओं के परिजनों को बुलाकर उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया जबकि युवकों का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया। होटल के खिलाफ कोई लिखापढ़ी नहीं की गई।
विज्ञापन

पुराने रोडवेज अड्डे और जंक्शन रोड पर बने गेस्ट हाउस और लॉज में बिना आईडी के युवक-युवतियों को कमरा देने का खेल काफी समय से चल रहा है। सोमवार को कोतवाली पुलिस को पुराना रोडवेज के पास होटलों में कुछ युवक-युवतियों को अवैध ढंग से ठहराए जाने की सूचना मिली। इस पर सोमवार रात सिविल लाइंस चौकी के इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ होटलों और गेस्ट हाउस में चेकिंग शुरू की तो भगदड़ मच गई। एक होटल से पुलिस ने बरेली कॉलेज की दो छात्राओं के साथ ठहरे मिलक (रामपुर) रामपुर के युवक यासीन और तस्लीम को पकड़ लिया। एक छात्रा बीए फाइनल और दूसरी एमए फाइनल में पढ़ रही है। पुलिस ने दोनों युवतियों के परिजनों को बुलाकर उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया जबकि युवकों का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया। एक अन्य गेस्ट हाउस में बिना आईडी पकड़ा गया युवक भागने में भी कामयाब हो गया।
विज्ञापन


पकड़े गए तो बोले- हमारी बहनें हैं
होटल में युवतियों के साथ पकड़े गए युवकों को पुलिस ने कोतवाली लाकर पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों कहने लगे कि ये दोनों हमारी ममेरी बहनें हैं। बरेली कॉलेज के काम से आये थे। यहां देर होने के बाद गेस्ट हाउस में ठहर गये थे। जब पुलिस वालों ने पूछा कि कॉलेज तो दोपहर दो बजे तक ही खुला था, इतनी देर कैसे हो गई तो वे खामोश हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों के साथ पकड़े गए लड़कों का शांतिभंग के आरोप में चालान काटकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। एक युवक के मुताबिक उसकी शादी युवती से तय हुई थी। परिवार से बिना बताये गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। - गीतेश कपिल, कोतवाली इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed