फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Karate players duped for playing in Malaysia

मलेशिया में कराटे प्रतियोगिता के नाम पर ठगी का आरोप

Thu, 05 Jul 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 05 Jul 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
Karate players duped for playing in Malaysia
KARATE
 मलेशिया में कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के नाम पर एक खिलाड़ी के पिता ने ठगी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रतियोगिता के लिए पचास हजार रुपये दिए थे। बेटे को मलेशिया लेकर गए और वहां किट का बहाना बनाकर प्रतियोगिता में शामिल नहीं कराया। मलेशिया घुमाकर भारत ले आए।
विज्ञापन

मलेशिया में आयोजित होने वाली 19वीं इंटरनेशनल माइलो कराटे चैंपियनशिप-2018 में प्रतिभाग कराने के लिए बरेली से कुछ खिलाड़ियों को आल इंडिया वाडो काई कराटे डू एसोसिएशन के निदेशक उदय वीर सिंह लेकर गए थे। इसमें एक खिलाड़ी अर्जुन राम भी था। पिता राजेश का कहना है कि उदयवीर ने उनसे पचास हजार रुपये लिए और कहा कि बेटे को इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराएं। पहले बताया कि प्रतियोगिता नवंबर में होगी, फिर बताया कि जनवरी में प्रतियोगिता होगी। जून में प्रतियोगिता बताकर बेटे को मलेशिया लेकर गए। उन्होंने बताया कि उनका बेटा नैनीताल में हुई कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गया था। वहीं उदयवीर ने उसे इंटरनेशनल लेवल पर खिलाने को कहा था। 29 जून को वह खिलाड़ियों को लेकर मलेशिया गया। उनके बेटे के पास किट नहीं थी तो कह दिया कि दिल्ली में किट दिलवा देंगे। जब वह मलेशिया पहुंचे तो किट न होने का बहाना बताकर उसे प्रतियोगिता में शामिल नहीं कराया। पिता का आरोप है उनके साथ ठगी हुई है। जब उन्होंने अपने पैसे मांगे तो उनको कह दिया कि पैसे रहने और खाने में खर्च हो गए। पिता राजेश का यहां तक आरोप है कि उनके बेटो मोबाइल छीन लिया ताकि वह उनसे बात भी न कर पाए। वहीं उदयवीर सिंह का कहना है कि खिलाड़ी के पास किट नहीं थी। उसके चोट लग जाती। इसलिए उसे नहीं खिलाया। बाकी खिलाड़ी प्रतियोगिता में खेले। किट के लिए उन्होंने पहले ही खिलाड़ियों को बता दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed