{"_id":"5aff331d4f1c1beb408b6504","slug":"111526674205-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे लाइन किनारे पड़ा रहा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ घंटे लाइन किनारे पड़ा रहा शव
Updated Sat, 19 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन मास्टर ने नहीं रुकवाई ट्रेन, शव की हुई दुर्गति
बरेली। धनेटा स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जीआरपी ने पंचनामा भरकर स्टेशन मास्टर से शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को ट्रेन रुकवाने के लिए कहा, लेकिन स्टेशन मास्टर ने एक नहीं सुनी। रात दस बजे तक ट्रेनें गुजरतीं रही और लाइन के किनारे पड़े शव की बेकदरी होती रही। इस मामले में मंडलीय अधिकारियों ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
धनेटा स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर ढाई बजे हावड़ा हरिद्वार एक्सप्रेस से कटकर शेरगढ़ के फरमूद (38) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर साढ़े तीन बजे जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में ले लिया। जीआरपी सबइंस्पेक्टर सर्वेश कुमार ने स्टेशन मास्टर प्रेम सिंह से शव ले जाने के लिए ट्रेन रुकवाने को कहा, लेकिन स्टेशन मास्टर ने एक्सप्रेस ट्रेनों को धनेटा स्टेशन पर रुकवाने से इंकार कर दिया। इससे आठ घंटे तक शव मौके पर पड़ा रहा। बाद में कंट्रोल रूम ने ट्रेन रोकने का आदेश देकर शव को जिला मुख्यालय भिजवाया।