Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tractor driver's body found in field murder suspected

Prayagraj News: खेत में मिला ट्रैक्टर चालक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 14 Nov 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 14 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver's body found in field murder suspected
फोटो नवाबगंज 02 मृतक भाई लाल की फाइल फोटो - फोटो : 1
क्षेत्र के दुबरा जगदीशपुर में ट्रैक्टर चालक का शव शुक्रवार की सुबह खेत में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव का अंतिम संस्कार नहीं किया।
विज्ञापन

भाई लाल प्रजापति (45) पुत्र बांकेलाल प्रजापति निवासी दुबरा जगदीशपुर खेती करने के साथ ट्रैक्टर चालक था। वह घर का इकलौता पुत्र था। बीती रात वह गांव के एक किसान के खेत की जोताई के लिए घर से निकला था। रात दस बजे रात वह स्थानीय टंकी पर पेट्रोल डलवाने के बाद जोताई करने लगा था।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे दूसरे ट्रैक्टर का चालक गया तो देखा कि भाई लाल का शव खेत में पड़ा था। चेहरे पर चोट के अलावा मुंह और कान से खून बह रहा था। मृतक का ट्रैक्टर घटनास्थल से करीब 25 मीटर दूर गांव जाने वाली पगडंडी पर खड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर मृतक का एक बाएं पैर का चप्पल और शर्ट की टूटी हुई बटन मिली। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही एसीपी फूलपुर भी मौके पर पहुंचे। मृतक की मां सावित्री देवी, पिता बांकेलाल, पत्नी, बिकाऊ और तीन बेटों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
बृहस्पतिवार की शाम भाई लाल घर में यह कहकर निकला कि वह जोताई करने जा रहा है। बताया गया कि देर रात वह गांव के एक ट्रैक्टर चालक के घर पार्टी कर रहा था। वहां खाने में मुर्गा परोसा गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव के पास खून के छींटे देखे गए। लोगों के मुताबिक, घटनास्थल से चंद कदम दूर रोज शाम शराबियों की महफिल लगती है।
विधायक ने ढांढ़स बंधाया
ट्रैक्टर चालक की मौत की खबर मिलने पर रानीगंज विधायक डॉक्टर आरके वर्मा और जिला पंचायत सदस्य पुत्र विजय यादव समेत अन्य कई नेता परिजनों के घर पहुंचे और ढांढ़स बंधाया।
-घटनास्थल की पड़ताल की गई। मौके पर कुछ चीजें मिली है। नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। -अजेंद्र यादव, एसीपी, थरवई

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पहचान नहीं
नीबी गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव दो टुकड़ों में बंटा हुआ था। पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा लेकिन पहचान नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच में यह ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा लग रहा है। पुलिस युवक की पहचान के प्रयास कर रही है।

फोटो नवाबगंज 02 मृतक भाई लाल की फाइल फोटो

फोटो नवाबगंज 02 मृतक भाई लाल की फाइल फोटो- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed