फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शौहर की पहली बीवी के बेटों पर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज

शौहर की पहली बीवी के बेटों पर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 16 Apr 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
शौहर की पहली बीवी के बेटों पर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज
बरेली। पहले से शादीशुदा व्यक्ति ने खुद को कुंवारा बताकर शादी कर ली, बाद में उसकी पहली बीवी के जवान बेटों ने रास्ते में घेरकर चेहरे पर तेजाब डाल देने की धमकी दे दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कांकरटोला की रहने वाली सबा खान की शादी कांकरटोला कोट के नईम से 25 अगस्त 2018 को हुई थी। सबा के मुताबिक नईम कुछ महीने बाद गायब हो गया। वह उसके घर पहुंची तो वहां उसके साथ एक महिला भी मिली। पता चला कि वह नईम की पहली बीवी है और उसके जवान बेटे भी हैं। इसके बाद उसकी पहली बीवी नथिया परवीन उस पर उसे तलाक देने का दबाव बनाने लगी। सबा का कहना है कि 28 मार्च को शाहदाना पर नथिया और उसके बेटे फिरोज और बबलू अपने एक साथी के साथ आए और उसका रास्ता रोककर धमकी दी कि नईम को तलाक न देने पर वे उसके चेहरे पर तेजाब डाल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed