फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शादी की दावत के लिए काटे तीन गोवंशीय पशु, नौ गिरफ्तार

शादी की दावत के लिए काटे तीन गोवंशीय पशु, नौ गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2019 02:35 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 09 Mar 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
शादी की दावत के लिए काटे तीन गोवंशीय पशु, नौ गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
भुता। थाना पुलिस ने पशु तस्करी के लिए चर्चित गांव कोहनी में छापा मारकर एक मकान में गोवंशीय पशुओं को काट रहे नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीन गोवंशीय पशुओं के अवशेषों के साथ उन्हें काटने के लिए इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं। मांस का सैंपल लैब के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह एसओ वीरेंद्र सिंह राणा ने टीम के साथ गांव कोहनी में सिकंदर खां के घर में छापा मारा था। पुलिस को देख तीन तस्कर भाग निकले। घेराबंदी कर पुलिस ने कोहनी निवासी सिकंदर खां, शमी उर्फ शानू, मिजाज खान, राशिद, इम्तियाज, केसर अली के साथ ही रत्ना चुन्नीलाल गांव के राशिद, मेवा सराफापुर थाना फरीदपुर के शकील और बिथरी थाना क्षेत्र के गांव नगियापुर निवासी मुन्ने को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से करीब तीन क्विंटल गोमांस, छुरा, कुल्हाड़ी, गोवंश के 12 खुर बरामद हुए।
विज्ञापन


तस्करों ने बताया कि वह काफी समय से इस मकान में गोहत्या कर गोमांस लक्जरी गाड़ियों के जरिये उत्तराखंड तक सप्लाई करने का धंधा कर रहे थे। बताया कि वह शादियों में भी एडवांस बुकिंग पर गोमांस सप्लाई करते हैं। फरार तस्करों में गुलशेर, नौशे खां और शेर खां इसी गांव के रहने वाले हैं। तस्करों ने बताया कि गुलशेर खां की शादी है। उसकी बरात की दावत के लिए उन्होंने यह पशु काटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तस्करों के पास से बरामद मांस को दफन कर दिया। डॉ. स्वाति सचान ने बताया कि मांस गोवंशीय पशु का ही है। फिर भी पूर्ण पुष्टि के लिए सैंपल लेकर लैब में भेजा है। बता दें कि कोहनी में पिछली साल भी यूकेलिप्टस के बाग में बड़े स्तर पर गोहत्या होते पुलिस ने पकड़ी थी।

गोवंश की जान बची, एक तस्कर गिरफ्तार
शीशगढ़। मानपुर चौकी इंचार्ज नरगेश कुमार ने टीम के साथ बृहस्पतिवार रात जाफरपुर में खलीकुरर्हमान के आम के बाग में छापा मारा। यहां एक गाय बंधी मिली, जिसे काटने की तैयारी थी। पुलिस ने मौके से शाहरुख निवासी जाफरपुर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी बूंची निवासी इकराम पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। शाहरुख ने पुलिस को बताया कि वह और इकराम गोवंश खरीदकर उन्हें काटकर गांव में मांस बेचने का धंधा करते हैं। पुलिस ने मौके से जिंदा गोवंश, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी व रस्सी बरामद की। गोवंश को एक ग्रामीण के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


''दोनों मामलों में पुलिस ने सटीक कार्रवाई की है। भुता निवासी आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरात की दावत के लिए पशु काट रहे थे। इन पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेजा जा रहा है। जांच में और भी दोषी हुए तो पकड़े जाएंगे।'' - संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed