फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गूरा बरैला में बालक की गला दबाकर हत्या

गूरा बरैला में बालक की गला दबाकर हत्या

Fri, 25 Jan 2019 11:10 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
गूरा बरैला में बालक की गला दबाकर हत्या
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम गूरा बरैला में शुक्रवार शाम एक आठ वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसका शव पड़ोसी गांव के जंगल में डाल दिया गया। पिता ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजद आरोपी गांव से फरार हो गया है।
विज्ञापन

ग्राम निवासी मुशीर और आकिल के बीच शुक्रवार दोपहर शराब के नशे में विवाद हो गया था। दोनों के बीच गाली गलौज और मारपीट हो गई थी। यह विवाद किसी तरह शांत हुआ। देर शाम मुशीर का आठ वर्षीय बेटा सालिम घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जब बालक काफी समय तक दिखाई नहीं दिया तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आरोप है कि परिवार वाले बालक को तलाश रहे थे कि उसी समय कुछ लोगों ने बताया कि सालिम को आकिल अपने साथ ले गया है। दोनों हजारा गांव के खेतों की ओर जाते देखे गए हैं। इस पर परिवार वाले भी हजारा गांव के खेतों की ओर भाग खड़े हुए। उन्होंने खेतों में खोजबीन शुरू कर दी। उसी समय बालक का शव खेत में पड़ा मिला। उसके बाद परिवार वाले शव को उठाकर घर ले गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मुशीर की तहरीर पर आकिल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी आकिल गांव से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जब हमें सूचना मिली तो बालक का शव गांव में रखा था। परिवार वालों ने बताया कि आकिल ने सालिम की हत्या की है। उनकी तहरीर पर आकिल के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि बालक की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जय प्रकाश, एसओ उसावां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed