{"_id":"5c36559cbdec22570b2fdf46","slug":"101547064732-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ सही है, बाकी सवालों का जवाब जांच के बाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ सही है, बाकी सवालों का जवाब जांच के बाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अहलादपुर मुठभेड़ में दो कथित बदमाशों के मारे जाने के 48 घंटे बाद मीडिया से रूबरू हुए एसएसपी मुनिराज जी. ने मुठभेड़ पर उठे सवालों पर पुलिस का पक्ष रखा। मीडिया के सवालों का सीधा जवाब देने के बजाय एसएसपी ने मुठभेड़ को वास्तविक बताते हुए अधीनस्थों को क्लीनचिट देने की कोशिश की। बदमाशों के वारदात कर भागने और फिर एनकाउंटर की टाइमिंग, उनके भागने के रूट और एनकाउंटर के पैटर्न के संबंध में किए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि इस सबका जवाब अब जांच के बाद मिलेगा।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी ने कहा कि बाइक पर सवार बदमाशों का पीछा करते हुए हमें नहीं पता था कि वे कौन हैं और क्या वारदात करके भागे हैं। बदमाशों के खेत में छिपकर फायरिंग शुरू करने के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दो बदमाशों की गोली लगने से मौत हो गई। अब हम भागे हुए तीन बदमाशों की तलाश में जुटे हैं। बदमाशों से दो मोबाइल भी मिले थे। उनमें कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं जिनका अभी खुलासा नहीं किया जा सकता, लेकिन भागे हुए बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि कोहाड़ापीर पुलिया पर जिस सराफ अनूप अग्रवाल से लूट हुई थी, उन्होंने खुद अहलादपुर आकर बैग, कैश और बदमाशों की बाइक की शिनाख्त की थी। वारदात के वक्त बदमाशों से मुचैटा लेने वाले कांता प्रसाद और विमल ने बदमाशों की शिनाख्त की। हमने खुद ही उन्हें बुलाकर शिनाख्त कराई थी। कपिल और अशोक के परिवार वालों के आरोपों के जवाब में एसएसपी ने कहा कि मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच होगी। परिवार के लोग उसमें अपना पक्ष रख सकते हैं। जांच में असलियत सामने आ जाएगी।
बता दें कि सोमवार तड़के लूट की वारदात के बाद दोपहर 2:45 अहलादपुर चौकी के सामने चक रोड पर 200 मीटर अंदर कथित रूप से गन्ने के खेत में छिपे कपिल चौधरी और अशोक की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस के अधिकारी लगातार मीडिया का सामना करने से कतराते रहे। बरेली पहुंचे कपिल और अशोक के परिवार के लोगों ने पुलिस की मुठभेड़ पर तमाम सवाल उठाए। पुलिस की कहानी में कई झोल होने के कारण यह मामला शासन तक उछल गया है।
विज्ञापन
खो दिया एक बदमाश, मीडिया ने याद दिलाया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी से पूछा गया कि कोहाड़ापीर पर लूट के दौरान आटो चालक राजाराम ने दो बाइक पर छह बदमाशों के सवार होने की बात कही थी लेकिन पुलिस एक बाइक पर दो और दूसरी बाइक पर तीन बदमाशों के होने की बात कह रही है। एक बदमाश इस कहानी से कहां गायब हो गया। इस पर एसएसपी ने कहा कि हो सकता है कि बदमाशों का एक साथी कहीं छिपा हो। जांच में इस बिंदु को भी शामिल किया जाएगा।