फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पत्नी की शिकायत पर हुआ ट्रांसफर तो बीएसएफ जवान ने लगाए आरोप

पत्नी की शिकायत पर हुआ ट्रांसफर तो बीएसएफ जवान ने लगाए आरोप

Fri, 12 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की शिकायत पर हुआ ट्रांसफर तो बीएसएफ जवान ने लगाए आरोप
114वीं बटालियन भिटौरा के बीएसएफ जवान ने छत्तीसगढ़ में तैनात कमांडेंट और भिटौरा कैंप के डिप्टी कमांडेंट पर पत्नी के इशारे पर दूरदराज ड्यूटी लगाने, शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उसे व उसके बूढ़े बीमार मां-बाप को बंधक बनाकर रखने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। जवान ने आत्महत्या करने की धमकी देते हुए अपनी हत्या किए जाने की आशंका भी जताई। जवान ने यूपी 100 पर शिकायत दर्ज कराई और थाने जाकर तहरीर भी दी। जांच में सामने आया कि उसने दूसरी शादी कर ली है और ट्रांसफर हुआ तो मनगढ़ंत आरोप लगा दिए।
विज्ञापन

फैजाबाद जिले के थाना बीकापुर के गांव इस्माइलपुर का जवान कृष्णदेव तिवारी बीएसएफ 114वीं बटालियन भिटौरा में सिपाही है। कृष्णदेव ने थाने में फोन कर मौखिक शिकायत दर्ज कराई कि मायके वालों के बहकावे में आकर पत्नी ने उसके खिलाफ कोर्ट में झूठा वाद दायर कर रखा है। छत्तीसगढ़ में तैनात 114वीं बटालियन के कमांडेंट जीएस धारीवाल, भिटौरा में तैनात डिप्टी कमांडेंट अनूप शुक्ला पत्नी के कहने पर उसे प्रताड़ित करते हैं। पत्नी से डांट-डपट करने पर दूरदराज ड्यूटी लगाकर कई-कई दिनों के लिए बाहर भेज देते हैं। क्वार्टर में दो-तीन दिन तक नजरबंद रखते हैं। यह भी कहा कि बीएसएफ अधिकारियों से इंसाफ नहीं मिला तो 156/3 के तहत कोर्ट में वाद दायर करेंगे। इस संबंध में कृष्णदेव बुधवार शाम पांच बजे थाने में तहरीर भी दी। इसके बाद पुलिस ने डिप्टी कमांडेंट को फोन करके उसे थाने से बीएसएफ स्टेशन भिजवाया। मगर गुरुवार देर शाम जवान ने फोन करके स्वयं को भिटौरा कैंप में बंधक बनाने की बात कही। वहीं इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी एसडी वर्मा ने बताया कि जवान ने दूसरी शादी कर ली है। उसकी जांच चल रही है। बयान के लिए बुलाया गया तो मनगढ़ंत आरोप लगा दिए।
विज्ञापन


कृष्णदेव का उसकी पत्नी से झारखंड में तैनाती के वक्त से ही झगड़ा चल रहा है। दोनों के बीच तलाक की नौबत आ चुकी है। भिटौरा बीएसएफ कैंप में कृष्णदेव की पत्नी तीन माह पहले दो-तीन दिन रुकी थी। दफ्तर में आकर पति के बुरे बर्ताव की शिकायत भी की थी। इस पर जवान कृष्णदेव को समझाया जरूर था। इतनी सी बात को कृष्णदेव बेवजह तूल दे रहा है। -अनूप शुक्ला, डिप्टी कमांडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed