{"_id":"5b577aef4f1c1bb35d8b52b0","slug":"101532459759-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन जब्त करने गई निगम टीम पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉलिथीन जब्त करने गई निगम टीम पर हमला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहाड़ापीर में दुकान पर पॉलिथीन जब्त करने गई नगर निगम की टीम पर दुकानदार और उसके साथियों ने हमला कर दिया। टीम ने पुलिस चौकी में घुसकर जान बचाई। टीम ने दुकानदार समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुकानदार पक्ष के लोगों ने भी तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को नगर निगम के सीएचआई महेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में कर अधीक्षक ज्ञानचंद, अतिक्रमण टीम प्रभारी जयपाल सिंह, सफाई नायक राजकुमार आदि कोहाड़ापीर पर शब्बीर की दुकान पर पॉलिथीन जब्त करने पहुंचे। सफाई नायक राजकुमार ने पॉलिथीन जब्त की तो शब्बीर ने विरोध करते हुए साथियों को बुला लिया और उनकी पिटाई कर दी। महेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे तो उन्हें भी मारा। उनका मोबाइल भी छीन लिया, जो बाद में दे दिया। कर अधीक्षक ज्ञानचंद से भी अभद्रता की गई। टीम ने कोहाड़ापीर चौकी में घुसकर जान बचाई। इस बीच एक युवक 50 किलो पॉलिथीन लेकर भाग गया। सूचना पर इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह, चौकी इंचार्ज अवधेश सेंगर पहुंच गए। व्यापारी भी चौकी आ गए। काफी देर तक गहमागहमी के बाद व्यापारी और नगर निगम के अधिकारी प्रेमनगर थाने पहुंचे। राजकुमार की तहरीर पर शब्बीर और उसके अज्ञात साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
दबाव बनाने को व्यापारी ने भी दी तहरीर
दबाव बनाने के लिए व्यापारी ने भी तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि टीम बिना सूचना के दुकान में घुसी और सामान चेक किया, विरोध पर धमकी भी दी।