फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   छेड़खानी करके भाग रहे शोहदे ने पुलिसकर्मी को काट लिया

छेड़खानी करके भाग रहे शोहदे ने पुलिसकर्मी को काट लिया

Tue, 10 Jul 2018 12:50 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी करके भाग रहे शोहदे ने पुलिसकर्मी को काट लिया
 कोचिंग जा रही छात्रा से सरेआम एक युवक ने छेड़खानी कर दी। सिपाही नासिर ने पब्लिक की मदद से उसे चौपुला के पास पकड़ा तो उसने सिपाही के हाथ में दांतों से काट लिया। पीआरवी में गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। बाद में पुलिस ने पब्लिक की मदद से उस पर काबू पाया।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गणेशनगर में रहने वाली छात्रा सुबह 10:30 बजे कोचिंग जा रही थी। आरोप है कि तभी एक युवक ने उसे सरेराह पीछे से पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। छात्रा के चिल्लाने पर शोहदा भाग निकला। लोगों ने तुरंत ही इसकी यूपी-100 को सूचना दे दी। पुलिस ने उसे चौपुला के पास घेरकर पकड़ लिया तो शोहदे ने सिपाही नासिर के हाथ में दांतों से काट लिया। पुलिस ने उसे पकड़कर पीआरवी में डाला तो उसने गाड़ी का शीशा और उसमें लगा टैबलेट तोड़ दिया। इसके बाद उसे हथकड़ी लगाकर कोतवाली लाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आदित्य निवासी मढ़ीनाथ बताया। उसके खिलाफ सुभाषनगर थाने में छात्रा की ओर से छेड़खानी और कोतवाली में सिपाही नासिर की ओर से हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने और पीआरवी में तोड़फोड़ की रिपोर्ट लिखाई गई है। पुलिस के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed