{"_id":"5d5c623d8ebc3e6c5a7b7389","slug":"crime-teen-talaq-bareilly-news-bly3729680112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से मांगा रुपया, न देने पर दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से मांगा रुपया, न देने पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तीन तलाक को लेकर मुस्लिम महिलाओं के उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया। अब कोतवाली क्षेत्र की जरदोजी का काम करने वाली एक महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक वह जरदोजी का काम करती है। जुआ और नशे के लती पति ने खर्च के लिए रुपये न देने पर उन्हें तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पीटकर घर से बाहर कर दिया। एसपी क्राइम के आदेश पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर मेमरान निवासी बेबी नाज (44) जरदोजी का काम करके घर चलाती हैं। करीब 17 वर्ष पहले उनकी शादी बारादरी क्षेत्र के कांकरटोला निवासी मोहम्मद आदिल (58) से हुई थी। उन्होंने बताया कि पति शुरू से ही कोई काम नहीं करता था। अक्सर दहेज की मांग को लेेकर मारपीट करता था। विवाह के बाद उसकी हरकतों के चलते ससुरालियों ने उन्हें घर से निकाल दिया था। फिर वह पति के साथ अपने मायके लौट आईं। जरदोजी का काम शुरू किया तो वह जबरन मारपीट कर रुपये छीन लेता था। आरोप है कि 15 मई को रुपये मांगने पर पति को मना किया तो वह मारपीट करने लगा। इसके बाद उन्हें तीन तलाक दे दिया और पीटते हुए घर से निकाल दिया। बताया कि वह कई बार एनडीपीएस में जेल भी जा चुका है।