फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime,Railway

हुलासनगरा क्रॉसिंग : फिर टूटा बूम, दो घंटे सिग्नल सिस्टम ठप

Sun, 22 Sep 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
crime,Railway
फतेहगंज पूर्वी/बरेली। बूम टूटने के कारण शुक्रवार को राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटना होते-होते बची तो शनिवार को फरक्का एक्सप्रेस के आने से पहले एक तेज रफ्तार पिकअप ने हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग का बूम तोड़ दिया। सूचना देकर फरक्का को बिलपुर स्टेशन पर ही रोक दिया गया। वहीं ठप हो गए सिग्नल सिस्टम को दो घंटे की मशक्कत के बाद ठीक किया जा सका। इस दौरान कॉशन देकर ट्रेनें गुजारी गईं। वहीं रेलवे इस घटना को दिनभर छिपाता रहा।
विज्ञापन

सुबह 9:30 बजे गेटमैन आनंद विहार से मालदा टाउन जा रही फरक्का एक्सप्रेस को गुजारने के लिए रेलवे क्रासिंग बंद कर रहा था। इसी दौरान बरेली की ओर से तेजी से आई पिकअप बूम तोड़ते हुए शाहजहांपुर की ओर चली गई। इस घटना से हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन सिगनल सिस्टम ठप हो गया। वहीं सूचना देकर फरक्का को बिलपुर स्टेशन पर ही रोक दिया गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सिग्नल सिस्टम सही किया गया। इस दौरान कॉशन पर ट्रेनें गुजारी गईं। रेलवे ने घटना को छिपाने के लिए इसे रिकॉर्ड में ही दर्ज नहीं किया। गौरतलब है कि शुक्रवार को लखनऊ की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस के गुजरने से पहले भी ट्रक ने बूम तोड़ दिया था। लगातार दूसरे दिन बूम टूटने की घटना से मुरादाबाद में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि इस तरह के हादसों पर ओवरव्रिज बनने के बाद ही रोक लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed