फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime news in district.

Bareilly News: एसडीओ कक्ष पर फिर कब्जा करके खोला ग्राहक सहायता केंद्र

Fri, 05 Dec 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 05 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
पूरनपुर। एसडीओ कार्यालय परिसर में चल रहे ग्राहक सहायता केंद्र (सीएचसी) को सौ मीटर दूरी पर संचालित होने का हवाला देकर जुलाई महीने में हटवा दिया गया था। अब संचालक ने एसडीओ कार्यालय के एक कक्ष पर कब्जा कर सीएचसी का संचालन शुरू कर दिया। इस मामले में एसडीओ, अधिशासी अभियंता एक दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा करने के लिए तीन सीएचसी स्वीकृत हैं। इसमें से एक सीएचसी संचालक एसडीओ कार्यालय परिसर में वैन खड़ी कर उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा करता था। पहले भी सालों तक एसडीओ कार्यालय का एक कक्ष इस सीएचसी संचालक के कब्जे में रहा था। उसे बमुश्किल कक्ष से बेदखल कराया था। जुलाई महीने में परिसर में खड़ी हो रही वैन को एसडीओ मोहित गुप्ता ने हटवाया था। साथ ही उसे नियमानुसार कार्यालय से सौ मीटर की दूरी पर ही सीएचसी संचालित होने की जानकारी देकर परिसर में वैन न खड़ी कराने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी सीएचसी संचालक अपने को सत्ता पक्ष के नेताओं का संरक्षण होने का हवाला देकर परिसर में ही वैन खड़ी कराता रहा। दो दिन पहले सीएचसी संचालक ने एसडीओ कार्यालय कक्ष पर फिर कब्जा कर वहां सीएचसी का संचालन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी संचालित होने को लेकर अफसर भी एक दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि उन्होंने तो पहले भी सीएचसी संचालक की वैन को परिसर से हटवाया था। अधिशासी अभियंता के आदेश पर सीएचसी संचालक को एक कक्ष दिया है। अधिशासी अभियंता हरेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना को लेकर एसडीओ ने संस्तुति की। सीएचसी संचालक को एसडीओ ने कक्ष में बैठाया है। अपने कार्यालय पर गलत ढंग से कक्ष पर कब्जा होने के जिम्मेदार उपखंड अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed