फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime news in district.

Bareilly News: ससुराल से लौटते समय बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 05 Dec 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 05 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र के भौनी गांव के पास बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ससुराल से लौट रहे जहानाबाद क्षेत्र के जटपुरा निवासी संजीवन लाल (27) पुत्र तिलक राम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी चमन का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि मृतक के दो छोटे बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

मृतक के साले आनंद ने बताया कि उनके बहनोई ट्रक चालक थे। बुधवार को वह बाइक से अमरिया स्थित अपनी ससुराल आए थे। दिनभर रुकने के बाद वह शाम को घर लौट रहे थे। शाम को वह भौनी गांव के करीब पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद संजीवन की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक हादसे के बाद चला गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीर एकत्र हो गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed