{"_id":"5d8fca848ebc3e013662b418","slug":"crime-nawabganj-news-bly37798455","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला रेतकर हत्या, शव क्योलड़िया में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गला रेतकर हत्या, शव क्योलड़िया में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज/नकटीनरायनपुर। क्योलड़िया के पुरैनिया गांव में एक युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। शनिवार को लोगों ने खेत में शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के साथ शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन देर शाम तक इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी।
थाना क्षेत्र क्योलड़िया के पुरैनिया गांव के मदनलाल पुत्र प्यारेलाल के गन्ने के खेत में युवक का पॉलिथीन में सील शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर सीओ योगेंद्र कुमार, थाना प्रभारी सौरभ सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने काफी छानबीन की। ग्रामीणों की मदद से शव को पॉलिथीन से खुलवाकर भी जांच की। पुलिस के अनुसार युवक की करीब 30 वर्ष की है। उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है और शव को यहां फेंक दिया गया है। युवक के हाथ में कलावा और राखी बंधी थी। पुलिस ने शव के शिनाख्त की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि नवाबगंज, बरखेड़ा और जहानाबाद के थानों से जानकारी जुटाई जा रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। रविवार को हत्या के तरीके का पता लग सकेगा।