{"_id":"5d7aadb58ebc3e93c418a887","slug":"crime-nawabganj-news-bly3758723130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर दूसरे की नंबर प्लेट लगाकर कटवा दिया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर दूसरे की नंबर प्लेट लगाकर कटवा दिया चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। शातिर ने एक ग्रामीण की बाइक की नंबर प्लेट अपनी पुरानी मोटर साइकिल पर लगाकर चालान कटवा दिया। चालान का नोटिस जब युवक के घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। युवक ने मामले की तहरीर नवाबगंज थाने में देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
धौरेरा गांव के राजेंद्र पाल के पास दो दिन पहले डाक से नोटिस पहुंचा, जिसमें बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर क्योलड़िया में पुलिस ने चालान कर दिया था, जिसमें जुर्माने के उन्हें 500 रुपये जमा करने हैं। नोटिस में उन्होंने बाइक और चालक को देखा तो उनके होश उड़ गए। बाइक पर उनकी मोटरसाइकिल का नंबर पड़ा है, लेकिन बाइक कोई और है। बाइक के साथ खड़ा युवक भी उनकी पहचान का नहीं है, जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने थाना नवाबगंज में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। आरोपी गजरौला गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके घर छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने जब फोन कर जानकारी ली तो उसने बताया कि वह उत्तराखंड में हैं। तीन दिन बाद घर पहुंचेगा। सूत्रों की माने तो गाड़ी चोरी की बताई जा रही है। उसने ग्रामीण की बाइक का नंबर देखकर अपनी बाइक पर डलवा दिया था। ब्यूरो