{"_id":"5d570eea8ebc3e89cf409f18","slug":"crime-nawabganj-news-bly3725258133","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे पर चढ़कर जंफर जोड़ रहा लाइन मैन करंट लगने से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे पर चढ़कर जंफर जोड़ रहा लाइन मैन करंट लगने से झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकटीनरायनपुर। खंभे पर जंफर बांधने चढ़ा लाइनमैन अचानक सप्लाई चालू होने से करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे सड़क पर तार से चिपका देखा तो आननफानन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि जेई ने लाइनमैन पर बिना शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़ने का आरोप लगाया है।
लखीमपुर निवासी सतीश चंद्र हरैया गांव में बने विद्युत उपकेंद्र में संविदा कर्मचारी है। बताया जाता है कि गुरुवार रात 9 बजे वह विद्युत उपकेंद्र में अकेले थे। इसी बीच एक पोल का जंफर उड़ गया। जंफर जोड़ने के लिए वह खंभे पर चढ़ गए। अचानक सप्लाई चालू होने से वह करंट की चपेट में आकर खंभे से गिर पड़े और तार से चिपकर तड़पते रहे। वहां से गुजरे गांववालों ने उन्हें तार से चिपका देखा तो उन्हें छुड़ाकर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अब तक उन्हें होश नहीं आया है। मामले में जेई बीपी सिंह का कहना है कि संविदा कर्मी बिना बीसीएम गिराये ही लाइन ठीक करने लगा था, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। हालांकि शटडाउन न लेने के आरोप कितने सही इसका पता लाइनमैन के होश में आने के बाद ही चल सकेगा। ब्यूरो