फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

रिपोर्ट दर्ज होते ही तहसील के चक्कर काटने लगे प्रधान पति

Tue, 16 Jul 2019 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
crime
नवाबगंज। सरकारी भूमि से लाखों रुपये का खनन कर मिट्टी बेचने पर रिपोर्ट दर्ज होते ही ग्राम प्रधान पति तहसील के चक्कर काटने लगे हैं। जिस जमीन पर तालाब का प्रस्ताव बताकर मिट्टी का अवैध खनन हुआ वहां अब तक ऐसा कोई प्रस्ताव ही पारित नहीं हुआ है। न ही ऐसी कोई कार्ययोजना ही बनाई गई है। बावजूद इसके प्रधान पति ने ग्राम समाज की एक एकड़ जमीन पर अवैध खनन कर मिट्टी से अपना तालाब पाट लिया और बाकी मिट्ठी भट्ठा मालिक और एक ग्रामीण को बेच दी। जांच में गर्दन फंसती देख प्रधान पति अब अपने रहनुमाओं के यहां चक्कर काटने लगे हैं।
विज्ञापन

लाईखेड़ा गांव में 120 बीघा सरकारी भूमि पर गोशाला का निर्माण होना है। राजस्व टीम ने पैमाइश कर भूमि चिह्नित कर दी है। गोशाला के साथ एक तालाब के निर्माण का भी कथित प्रस्ताव है, जिस पर ग्राम प्रधान पति ने तहसील के एक अधिकारी से सांठगांठ कर उस भूमि पर जेसीबी मशीन से सात से आठ फुट गहरा खनन कराकर लाखों रुपये की मिट्टी से अपना पांच बीघा का तालाब का पटान करा दिया। शेष मिट्टी एक भट्ठा मालिक और गांव के एक ग्रामीण को बेच दी। जब इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई तो एसडीएम ने मामले की जांच कराने के आदेश तहसीलदार दिए। जिस पर कानूनगो हरस्वरूप और लेखपाल गंगाराम ने गांव जाकर मौके पर जांच कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। जिसकी रिपोर्ट राजस्व टीम ने तहसीलदार को सौंप दी। रविवार को लेखपाल की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


ग्राम समाज की जिस भूमि पर खनन कराया गया उस भूमि पर गोशाला का निर्माण होना है, लेकिन वहां तालाब का खुदान करने का कोई प्रस्ताव पास नहीं किया गया है और न ही कोई कार्ययोजना तैयार की गई है। - विनय कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed