{"_id":"5d1d19718ebc3e3cc84a74aa","slug":"crime-nawabganj-news-bly367172070","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंघईया नदी में डूबी बच्ची की मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंघईया नदी में डूबी बच्ची की मिली लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। सिंघईया नदी में डूबी बच्ची का शव बुधवार को मिल गया। घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर उसका शव उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, शव मिलने पर बच्ची के घर में चीख पुकार मच गई।
लाईखेडा गांव और अख्तियारपुर नवदिया गांव के बीच सिंघईया नदी बहती है। मंगलवार को लाईखेडा गांव के मुख्तयार अहमद की 11 वर्षीय बेटी नूर बानो व अख्तियारपुर गांव के मुर्तजा की आठ वर्षीय बेटी खुशनूर, मुमत्याज की नौ वर्षीय बेटी चमन और पूर्व प्रधान बुंदन की 12 वर्षीय बेटी बकरी चराने गई थीं। तेज गर्मी के चलते तीनों बच्चियां नदी में नहाने लगीं। चमन नदी में नहीं कूदी। नहाने के दौरान तीनों डूबने लगी। शमा तैरते हुए किनारे पर पहुंच गई जबकि खुशनूर को चमन ने नदी में लकड़ी देकर अपनी ओर किनारे खींच लिया। इस दौरान नूर बानो को भी लकड़ी पकड़ाने की कोशिश की लेकिन वह पकड़ न सकी, जिसके चलते वह डूब गई। नूर बानो के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों के सहयोग से बच्ची को खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नही चल सका। बुधवार को घटना स्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर नदी में शव उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया है। वही मृतका के परिजनों को रो- रोकर बुरा हाल है ।