फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

शराब का ठेका हटाने के लिए थानेदार को घेरा

Thu, 02 Jul 2015 02:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 02 Jul 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन

गंगापुर में शराब की दुकान हटाने को लेकर दिए गए अल्टीमेटम का समय पूरा होने पर महिलाओं ने फिर हंगामा खड़ा क र दिया। वह प्रदर्शन करते हुए बारादारी थाने पहुंच गईं। वहां पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इंस्पेक्टर मुहम्मद कासिम के शराब की भट्टी नहीं हटने के ऐलान पर महिलाएं उग्र हो गईं। सीओ तृतीय असित श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर अगले साल दुकान के लाइसेंस का नवीनीकरण न होने देने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।

विज्ञापन

गंगापुर में रिहाइशी इलाके में चल रही शराब की दुकान हटाने के लिए लोग 45 दिन से आंदोलन कर रहे थे। उन्हाेंने 30 जून तक दुकान हटाने के लिए प्रशासन को समय दिया था, लेकिन दुकान नहीं हटी। इससे नाराज लोगाें ने महिलाआें के साथ मिलकर सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। दुकान हटवाने के लिए महिलाएं बारादारी थाने भी पहुंच गई। महिलाओं ने बताया कि यहां 15 साल के बच्चों ने भी शराब पीनी शुरू कर दी है। गंगापुर इलाके  में सिर्फ मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं जो शराब पीकर लड़ाई और सड़कों पर हंगामा करते हैं। मजदूर मंडल के साथ खेत मजदूर यूनियन, जनवादी महिला समिति, घरेलू कामकाजी महिला समिति के लक्ष्मण सिंह राना, राजीव शांत, भगवान स्वरूप, राजकुमार, वेदप्रकाश व अन्य ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन


 दुकान के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होगा
शराब की दुकान पिछले कई सालों से गंगापुर में चल रही है। इसे हटा पाने में प्रशासन असमर्थ है। बुधवार को हंगामा बढ़ा तो सीओ प्रथम मुकुल द्विवेदी, आबकारी विभाग के अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस और शराब दुकान के मालिक ने आंदोलनकारियों व स्थानीय लोगाें के साथ बातचीत में निर्णय लिया गया कि दुकान के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होगा। साथ ही शराब के अंदर चल रही कैंटीन बंद की जाएगी। स्थानीय लोगाें खासतौर पर महिलाआें को बताया कि सुबह और शाम को कुछ घंटों के लिए ही दुकान खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed