फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

दिनभर प्रदर्शन के बाद शाम को गिरफ्तार हुआ दरिंदा

Tue, 12 May 2015 01:53 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 12 May 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज में सात साल की बच्ची से हुई दरिंदगी के आरोपी को पुलिस ने दिनभर के प्रदर्शन के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब पुलिस उसे शिनाख्त के लिए बच्ची के सामने भी लाएगी।
विज्ञापन

मीरगंज की सात साल की बच्ची से शनिवार को दरिंदे ने बैंगन के खेत में रेप किया था। हालत बिगड़ने पर वह उसे छोड़कर भाग गया था। किसी तरह से घिसटते हुए बच्ची अपने चाचा के घर पहुंची। उसकी हालत देखकर परिवार वाले सन्न रह गए। गंभीर हालात में बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार वालों ने थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बच्ची की हालत अब भी पूरी तरह ठीक नहीं है। इसका इलाज महिला जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में किया जा रहा है। इस कांड को लेकर मीरगंज में दिनभर प्रदर्शन होता रहा। यहां के लोगों ने मंगलवार को स्कूल कालेज बंद कराने की चेतावनी दी थी। दबाव में आई पुलिस ने आरोपी को शाम को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर मीरगंज एमएम खान ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला सूफी टोला निवासी तेइस वर्षीय उस्मान कुरैशी पुत्र इदरीश ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह बच्ची को घास का गट्ठर उठवाने के बहाने से खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे पड़ोस के ही खेत में काम कर रही युवती ने ट्यूबवेल पर हाथ धो कर भागते हुए देखा था।

विज्ञापन


मिलती गई माफी ने उसे बनाया हैवान
इंस्पेक्टर ने बताया कि उस्मान पहले भी कई महिलाओं से गलत सलूक कर चुका है। उसे गांव बस्ती का होने के नाते माफ करते हुए पुलिस में अब तक शिकायत नहीं की गई थी। इससे ही वह और बहसी बन गया और उसने शनिवार को पड़ोस के मोहल्ले की सात साल की बच्ची को हवस का शिकार बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री को कराएंगे अवगत
सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव, महानगर अध्यक्ष जफर बेग और मलखान सिंह यादव, संजीव यादव, जमुना प्रसाद आदि ने महिला जिला अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हाल जाना और डॉक्टरों से उसका बेहतर इलाज करने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा बच्ची के परिवार के साथ है। पूरे प्रकरण की जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed