फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

कार को वाहन ने टक्कर मारी, दो की मौत

Tue, 20 Aug 2019 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
फरीदपुर। बाईपास पर ओवरब्रिज के पास कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फरीदपुर बाईपास पर बीसलपुर रोड पर बने ओवरब्रिज के पास एक कार को शाम को करीब 7:30 बजे किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 35 वर्षीय धीरज निवासी थाना प्रेम नगर और हसरत निवासी ग्राम प्रतापपुर फरीदापुर थाना इज्जतनगर गंभीर घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां धीरज और हसरत की मौत हो गई। इसके अलावा कार में बैठे गांव गुसाई गौंटिया थाना बारादरी निवासी अजय और शहतीत व गुलाबनगर निवासी फैजान और तहसीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक यह लोग भगवंतापुर गांव से दावत खाकर वापस बरेली जा रहे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed