फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime, fake passport

पत्नी के फर्जी पासपोर्ट की पति ने की शिकायत

Wed, 28 Aug 2019 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
crime, fake passport
बरेली। फर्जी कागजातों की मदद से अलग पहचान बनाकर एक महिला ने फर्जी पासपोर्ट जारी कराया तो उसके पति ने इसकी शिकायत विभाग व पुलिस से की। व्यक्ति के मुताबिक उनकी पत्नी के असामाजिक संगठनों से संपर्क हैं, साथ ही वह देश विरोध गतिविधियों में भी लिप्त हैं। व्यक्ति की शिकायत पर थाना बारादरी में महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर निवासी अमृतपाल किसानी करते हैं। अमृतपाल का उनकी पत्नी उत्तराखंड में उधमसिंह नगर, सितारगंज के पंडरी निवासी गुरप्रीत कौर से विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि विवाद की मुख्य वजह पत्नी के असामाजिक तत्वों से ताल्लुकात हैं। वर्षी 2015 में इसकी जानकारी होने पर उन्होंने पत्नी के खिलाफ शिकायत कर उससे दूरी बना ली थी। बताया कि अगस्त 2012 में गुरप्रीत ने देहरादून पासपोर्ट कार्यालय से जन्मतिथि 4-6-1987 दिखाकर एक पासपोर्ट बनवाया था। आरोप है कि इसके बाद गुरप्रीत ने फर्जी नाम जसलीन कौर, जन्मतिथि 15-11-1996 और निवास रामपुर में बिलासपुर के सदरा खेड़ा मुल्लाखेड़ा बताकर यूपी कार्यालय से एक पासपोर्ट बनवाया जोकि जनवरी 2019 में जारी हुआ। बताया कि फर्जी कागजातों की मदद से गुरप्रीत ने फर्जी पासपोर्ट बनवाया। अमृतपाल के मुताबिक उनकी पत्नी देश विरोधी गतिविधियों में भी लिप्त है। साथ ही कई असामाजिक संगठनों से भी उसका संपर्क है। उनके मुताबिक वह कोई देश विरोधी घटना को अंजाम देने के बाद देश से भागने की फिराक में लगी है। इंस्पेक्टर बारादरी राहुल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कई गई है। एक पासपोर्ट बनवाया गया था। लेकिन वह कुछ दिन पहले सरेंडर किया जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed