फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime,crimc

नैनीताल हाईवे पर टेलर की गोली मारकर हत्या

Thu, 24 Oct 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
crime,crimc
भोजीपुरा। सुबह घने कोहरे में नैनीताल हाईवे से गुजरते वक्त भैरपुर खजुरिया गांव के 51 वर्षीय शरीफ अहमद की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। शरीफ पैदल ही पड़ोस के गांव मोहम्मदपुर जाटान में अपनी सिलाई की दुकान पर जा रहे थे। हत्यारे उन्हें हाईवे से खींचकर सड़क किनारे खाई में ले गए जहां उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध रिपोर्ट लिख ली है।
विज्ञापन

टेलर शरीफ अहमद की दुकान नैनीताल हाईवे के किनारे अटामांडा के मोहम्मदपुर जाटान में सतेंद्र सिंह की मार्केट में है। उनके बेटे रिजवान और इमरान भी उनके साथ दुकान पर काम करते थे। रोज की तरह शरीफ बुधवार को भी सुबह साढ़े छह बजे पैदल दुकान पर जा रहे थे। घने कोहरे में नैनीताल हाईवे से पड़री जाने वाले रोड पर हत्यारे उन्हें सड़क किनारे खाई में खींच ले गए और कनपटी पर गोली मार दी। शरीफ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आठ बजे उनके बेटे रिजवान व इमरान बाइक से दुकान पहुंचे तो दुकान बंद मिली और शरीफ का भी अता-पता नहीं था। रिजवान ने उनके मोबाइल पर कई बार काँल की लेकिन कॉल भी रिसीव नहीं हुई। इसके बाद दोनो बेटों ने परिवार और रिश्तेदारों को फोन किया।
विज्ञापन

कई लोगों के इकट्ठे होने के बाद शरीफ की तलाश शुरू की गई। पड़री जाने वाले रोड के पास खाई में शरीफ का खून से लथपथ शव पड़ा मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर यूपी 100 और इंस्पेक्टर भोजीपुरा मनोज त्यागी फोर्स के साथ पहुंच गए। सीओ नवाबगंज योगेंद्र सिंह और फील्ड यूनिट आ गई। डॉग स्कवॉड आसपास घूमकर ही रह गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार ने किसी रंजिश से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वजह अभी स्पष्ट नहीं है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। - योगेंद्र सिंह, सीओ नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed