{"_id":"62a257a4c7a13f3298698f9d","slug":"crime-bareilly-news-bly487749660","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक शहजिल के चचेरे भाई पर डॉक्टर पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक शहजिल के चचेरे भाई पर डॉक्टर पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भाजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम के चचेरे भाई फाइक एन्क्लेव निवासी डॉ. तनीम साबिर के खिलाफ उनकी पत्नी डॉ. सना खान ने बदनाम करने और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशीष रायल टॉवर निवासी डॉ. सना का आरोप है कि डॉ. तनीम उन पर तलाक लेने का दबाव बनाते हैं और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे हैं।
पीलीभीत बाईपास की फाइक एन्कलेेव में रहने वाली डॉ. सना खान ने इस मामले में आईजी रमित शर्मा से शिकायत की थी। डॉ. सना का कहना है कि उनका निकाह 25 अक्तूबर, 2017 को डॉ. तनीम से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही ससुराल में उनका उत्पीड़न शुरू हो गया। इसी कारण उन्होंने फरवरी, 2019 को पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभी यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
डॉ. सना का आरोप है कि उनका पति डॉ. तनीम उन पर हिजाब में रहने का दबाव बनाता है। उनके परिवार वालों के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा है। उसने ये मेसेज नासिर अंसारी को भेजे और उसने उनकी बहन के ससुराल वालों को भी वे मेसेज भेजे। उनके हिंदू सोसायटी में रहने पर भी वह सवाल उठाता है। डॉ. सना ने बताया कि इस मामले में अप्रैल में भी उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उन्होंने आईजी से दोबारा शिकायत की तो मामले में कार्रवाई की गई है।