फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

एक्सीडेंट क्लेम में फर्जीवाड़ा, एसआईटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 10 Jun 2022 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
crime
मीरगंज/दुनका। एक्सीडेंट क्लेम में फर्जीवाड़ा कर बीमा कंपनियों को चूना लगाने की कोशिश करने वाले सात लोगों के खिलाफ लखनऊ एसआईटी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मीरगंज में दर्ज रिपोर्ट में पांच और शाही थाने में दर्ज रिपोर्ट में दो लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

पहली रिपोर्ट मीरगंज थाने में एसआईटी के एसआई अवधेश सिंह ने शीशगढ़ के गांव मल्साखेड़ा निवासी पार्वती, विजयपाल, राधेश्याम, रूपचंद और संजयनगर बारादरी के अखिलेश कुमार के खिलाफ दर्ज कराई गई है। आरोप है कि मल्साखेड़ा के परमानंद की मौत के मामले में उनके भतीजे विजयपाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराकर उनकी पत्नी पत्नी पार्वती द्वारा एक्सीडेंट क्लेम लेने के लिए बीमा कंपनी के खिलाफ आवेदन किया गया। इसमें जिस वाहन से दुर्घटना होने की बात कही गई, वह अखिलेश कुमार का था। जांच में सामने आया कि अखिलेश कुमार के वाहन के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज कराकर एक्सीडेंट क्लेम लिया गया है। फर्जीवाड़ा साबित होने पर इस मामले में उच्च अधिकारियों के आदेश पर बुधवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

इसी तरह दूसरी रिपोर्ट थाना शाही में एसआई श्रीप्रकाश त्रिपाठी की तहरीर पर पैगानगरी निवासी पूर्णिमा शर्मा और रामऔतार शर्मा के खिलाफ दर्ज कराई गई। इसमें वर्ष 2012 में पूर्णिमा शर्मा के पति राजेश शर्मा की अज्ञात वाहन से मौत होने को लेकर एक्सीडेंट क्लेम का आवेदन किया गया। जांच में यह मामला भी फर्जी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed