{"_id":"6297c1cf8f229d12bb2c5b13","slug":"crime-bareilly-news-bly486874290","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के उत्पीड़न से परेशान युवती ने फंदे से लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के उत्पीड़न से परेशान युवती ने फंदे से लटककर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव चंदौरा में बुधवार रात 20 वर्षीय एक लड़की ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसके पिता ने पुलिस उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर पुत्री के जान देने का आरोप लगाया है।
पिता का आरोप है कि नौ मई को उसका अपने ही परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया था। इस पर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि 13 मई को दूसरे पक्ष की तहरीर पर एक दरोगा महिला आरक्षियों को लेकर उनके घर पहुंचा। उस वक्त उनकी बेटी खाना बना रही थी, जबकि पत्नी नहा रही थी। इस बीच पुलिस टीम पत्नी को नहाते वक्त ही बाहर खींचकर ले जाने लगी। उनकी बेटी ने बचाना चाहा लेकिन पुलिस ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस टीम उसकी पत्नी व बेटी को पकड़कर थाने ले गई। वहां दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। कोर्ट में पेश होने के बाद जब बेटी घर लौटी तो अपने साथ पुलिस के उत्पीड़न को लेकर रोने-बिलखने लगी। बुधवार रात करीब आठ बजे उसने कमरे में ंफंदे से लटककर जान दे दी। मृतका के भाई का भी आरोप है कि उनकी बहन पुलिस के उत्पीड़न से आहत होकर मरी है।
-
शिकायत मिली है। सीओ सिटी को मौके पर भेजा गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। जो भी पुलिस कर्मी संलिप्त होगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी