{"_id":"625abb04b69f8d4b54523f7a","slug":"crime-bareilly-news-bly4816393183","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग थाने पहुंची महिला, पति और बच्चे करते रह गए इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी संग थाने पहुंची महिला, पति और बच्चे करते रह गए इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। तीन दिन पहले पति और बच्चों को नशीला पदार्थ मिला दूध पिलाकर घर से चपंत हुई महिला शुक्रवार देर रात प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। तड़के इसकी भनक उसके परिजन को लगी तो वे भी आ धमके। हालांकि देर शाम तक पति और बच्चे उससे मिल नहीं पाए हैं।
नगर निवासी एक व्यक्ति की पत्नी पड़ोसी युवक के साथ लापता हो गई थी। आरोप है कि उसने घर से चंपत होने से पहले पति और बच्चों को नशीला पदार्थ मिला दूध पिला दिया था, जिससे वे बेसुध हो गए थे। महिला अपने साथ करीब ढाई लाख रुपये और जेवरात भी समेट ले गई थी। खोजबीन में जुटे पति और उसके परिवार ने आरोपी के माता-पिता पर दबाव बनाया तो शुक्रवार देर दोनों थाने पहुंच गए।
पत्नी के साथ उसके प्रेमी के थाने में होने की भनक उसके पति को लगा तो वह भी शनिवार सुबह घर से निकल पड़ा। थाने में उसे पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। अपराह्न वह बच्चों को लेकर थाने के गेट पर आ गया। इधर, प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि महिला पांच बच्चों की मां है। एक बेटी उसके साथ है। वह प्रेमी के साथ रहने की बात कहकर चली गई है।