{"_id":"6256df1f4e92c135a43a8c2a","slug":"crime-bareilly-news-bly4813405178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे ने कार पर स्क्रेच बनाए तो लेखपाल ने कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे ने कार पर स्क्रेच बनाए तो लेखपाल ने कर दी पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। नगर के मोहल्ला संख्या छह में चकबंदी लेखपाल ने एक बच्चे की मामूली बात पर जमकर पिटाई कर दी। बच्चे का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने नाखून से लेखपाल की कार पर स्क्रेच बना दिया था। बुधवार को बच्चे के पिता ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करा दी। लेखपाल ने भी मारपीट का आरोप लगाकर रिपोर्ट कराई है।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि नगर के मोहल्ला संख्या छह निवासी शैलेंद्र शर्मा के दो बेटे संचित और रचित 11 अप्रैल की शाम घर के बाहर खेल रहे थे। अचानक शोर शराबा सुनकर घर की महिलाएं वहां आईं तो देखा कि रचित को पड़ोस के मकान में किराये पर रह रहे चकबंदी लेखपाल महेश बुरी तरह जमीन पर गिराकर पीट रहे थे। लेखपाल से बच्चे को मारने की वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि रचित ने उनकी खड़ी कार पर नाखूनों से कुछ जगह स्क्रेच बना दिए हैं। रचित के कान में गंभीर चोट आने पर उनके पिता ने आरोपी लेखपाल महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक लेखपाल ने इनके परिवार के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ बिल्सी बलदेव सिंह खनेड़ा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेखपाल पर बच्चे को पीटने का आरोप सही साबित हुआ तो चार्जशीट लगाकर संबंधित विभाग को भी जानकारी दी जाएगी।