फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पहले पुलिस को दी मारपीट की सूचना, फिर फंदे से लटक गया

Sun, 20 Mar 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
crime
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर चकोलर में होली के दिन 28 वर्षीय दयाशंकर ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका गांव के युवक से विवाद हो गया था। जिसकी उसने यूपी 112 पुलिस को सूचना भी दी पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। अभी परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

ग्राम फरीदपुर चकोलर निवासी दयाशंकर पुत्र नत्थूलाल दूसरे प्रांत में रहकर मजदूरी करता था। वह होली पर घर आया था। परिवारवालों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दयाशंकर होली खेलने के लिए घर से निकल गया। वह गांव में होली खेल रहा था। तभी एक युवक से उसका विवाद हो गया। उस युवक ने दयाशंकर के साथ मारपीट कर दी। इस पर दयाशंकर यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पीआरवी पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने दयाशंकर के नंबर पर कॉल की लेकिन उसका मोबाइल बंद निकला। पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई। दयाशंकर की तलाश की। दोपहर के समय ग्रामीणों ने दयाशंकर का शव दयाराम के खेत में शहतूत के पेड़ से फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई शिकायती पत्र नहीं आया है। शिकायत आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

-
गांव में चर्चा : युवक का चल रहा था प्रेम प्रसंग
फरीदपुर चकोलर में युवक के आत्महत्या करने की एक वजह ये भी बताई जा रही है कि उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव में चर्चा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने रात के समय उसके घर गया था। तभी परिवार वालों ने उसे देख लिया था। उसके साथ मारपीट भी हुई थी। सुबह मारपीट करने वाला युवक भी उसी लड़की के परिवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed