फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Thu, 24 Feb 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime
मनिकापुर कौरि में विवाहिता की मौत के बाद एकत्र भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
मूसाझाग (बदायूं)। मंगलवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव मनिकापुर कौर में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया निवासी लल्लूराम के मुताबिक उन्होंने बेटी धनवती की शादी करीब 16 साल पहले मनिकापुर कौर के जगदीश के साथ की थी। धनवती के तीन बेटे हैं। आरोप है कि धनवती का देवर आए उसके साथ मारपीट करता था। उसे जान से मारने की धमकी देता था। इस पर धनवती ने कई बार अपने पति से शिकायत की लेकिन उसने अनसुना कर दिया। धनवती ने यह बात मां को बताई। मंगलवार को दोपहर के बाद धनवती का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। मायके वालों का आरोप है कि जब वह मनिकापुर कौर पहुंचे तब तक देवर और पति घर छोड़कर भाग चुके थे। आरोप लगाया कि उन्होंने ही धनवती की हत्या की और शव को फंदे से लटका दिया। मायके वालों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि विवाहिता ने आत्महत्या की है। इसमें तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

-----------------------
युवक ने की आत्महत्या, अंतिम संस्कार
सिलहरी (बदायूं)। शहर से सटे गांव आरिफपुर नवादा में मंगलवार को एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। चुपचाप युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताते हैं कि 30 वर्षीय युवक ने घरेलू विवाद के चलते यह कदम उठाया। पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed