{"_id":"61803ef1d46c7951181823c4","slug":"crime-bareilly-news-bly464909730","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर के वकील बोले- बचाव के पर्याप्त आधार, हाईकोर्ट में अपील करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर के वकील बोले- बचाव के पर्याप्त आधार, हाईकोर्ट में अपील करेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पूर्व विधायक सागर का केस लड़ रहे शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता तरित माथुर का कहना कि मामले में बचाव के पर्याप्त आधार हैं। वह योगेंद्र सागर के परिवार से बात करके उच्च अदालत में अपील दायर करेंगे।
माथुर का कहना है कि लड़की ने अपना बयान कई बार बदला। खासतौर से मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए 164 के बयान में योगेंद्र सागर का नाम नहीं लिया। बचाव पक्ष ने भी तेजेंद्र के पक्ष से योगेंद्र के पक्ष को बिल्कुल अलग साबित किया है। शुरू से ही यह बात कही गई कि योगेंद्र सागर का नाम इसमें राजनीतिक कारणों से लिया गया है। ऐसे लोग इसमें गवाह बने जो पूर्व डीजीसी साधना शर्मा हत्याकांड में भी दोषी पाए गए जबकि उस मामले में भी वह योगेंद्र सागर को फंसाने का काम कर चुके थे। इस घटना के अलावा योगेंद्र सागर पर आज तक कोई और केस भी दर्ज नहीं है। ऐसे में उन्हें पूरा भरोसा है कि हाईकोर्ट से उनके पक्ष को न्याय मिलेगा। गौरतलब हो कि योगेंद्र सागर को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद उनके बेटे व पत्नी भी अभी तक सामने नहीं आए हैं। संवाद
--
मेडिकल जांच में योगेंद्र ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज
बदायूं। सोमवार को जेल प्रशासन ने आजीवन कारावास की सजा में पूर्व विधायक योगेंद्र सागर का मेडिकल परीक्षण कराया। इस दौरान योगेंद्र ने बताया कि वह ब्लड प्रेशर और शुगर का मरीज है। इससे जेल में उसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। जेल अस्पताल की टीम योगेंद्र सागर अन्य जांचें कर रही है। हालांकि ब्लड प्रेशर और शुगर के अलावा और कोई बीमारी सामने नहीं आई है। इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी। संवाद