फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

शहर कोतवाल के बाद बिलसंडा के कोतवाल हटाए गए

Tue, 03 Aug 2021 06:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। शहर कोतवाल के बाद बिलसंडा के कोतवाल को भी हटा दिया गया। दस दिन पहले एक युवक को रुपये लेकर थाने से छोड़ने के मामले में भाजपा कार्यकर्ता और बिलसंडा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार में कहासुनी हो गई थी। भाजपा कार्यकर्ता ने एसपी से मुलाकात कर बिलसंडा इंस्पेक्टर पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। एसपी किरीट कुमार ने इंस्पेक्टर को थाने से हटाकर उन्हें पुलिस लाइन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग में तैनात कर दिया है। फिलहाल उन पर लगे आरोपों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तिलसंडा के मजरा जमलापुर गांव निवासी जसवंत सिंह के ऊपर पांच मुकदमे आबकारी अधिनियम के तहत चल रहे हैं। इनमें वह फरार चल रहा था। 10 दिन पहले वह कस्बे में खरीदारी करने के लिए आया था। जिस पर पुलिस उसे खाद की दुकान से पकड़कर थाने ले गई। पकड़े गए युवक की पैरवी में दियोरिया कला के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता महीप सिंह चंदेल ने इंस्पेक्टर बिलसंडा को फोन कर छोड़ने के लिए कहा। जिस पर इंस्पेक्टर ने तर्क देते हुए कहा कि उस पर कच्ची शराब के कई मुकदमे पंजीकृत हैं। इसलिए उसे थाने से नहीं छोड़ सकते। भाजपा कार्यकर्ता का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उसी दिन युवक से 20 रुपये लेकर उसे थाने से छोड़ दिया। जब उन्हें मामले की जानकारी हुई तो वह कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को थाने पहुंचे और बातचीत की। युवक को छोड़ने को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हो गई। इस प्रकरण में भाजपा कार्यकर्ता ने एसपी किरीट कुमार राठौर से मामले की शिकायत की, शिकायत मिलने के बाद उन्हें थाने से हटाकर पुलिस लाइन में स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ता महीप सिंह चंदेल ने बताया कि इंस्पेक्टर द्वारा थाने में भ्रष्टाचार किया जा रहा था। जोकि गलत था। इस प्रकरण में एसपी से शिकायत की गई थी। इस कार्रवाई से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

एक शिकायत के आधार पर इंस्पेक्टर थाने से हटा गया है। उनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं की गई है। इंस्पेक्टर पर लगे आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी- किरीट कुमार राठौर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल के सामने विधायक के हाथ जोड़ने का वीडियो वायरल
पारिवारिक विवाद मामले में सदर कोतवाली पहुंचे सदर विधायक संजय सिंह गंगवार का कोतवाल के सामने हाथ जोड़ते हुए यह कहना कि आप बीजेपी को हरवाने में लगे हो और फिर वहीं एएसपी को फोन पर यह कहना कि आप लोगों ने पूरी कोतवाली को लूटने में लगा दिया है का वीडियो सोशल साइटस पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि सदर कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

घटना कोतवाली क्षेत्र की निरंजनकुंज कॉलोनी में शनिवार रात हुई थी। एक परिवार के दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में एक पक्ष से महिला भी घायल हुई थी। आरोप है कि घर में घुसकर उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए थे। इसकी शिकायत लेकर वह कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने उसे ही गिरफ्तार कर लिया। फिर शनिवार को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई का पता लगने पर दोपहर को भाजपा शहर विधायक संजय सिंह गंगवार कोतवाली पहुंच गए। उस वक्त कोतवाल मौजूद नहीं थे। कुछ देर बाद कोतवाल के पहुंचने पर विधायक ने उनसे बात करते हुए हाथ जोड़कर पीड़ितों के साथ न्याय दिलाने की बात कही। विधायक ने कोतवाल से कहा कि मुख्यमंत्री जी का फोन आया था, आप लोगों का ऐसे इलाज नहीं हो सकता उनके बिना। आप लोग भाजपा को हरवाने में लगे हो। प्रभु मैं हाथ जोड़कर करके कह रहा हूं कि आप बताइये क्या कार्रवाई हुई। इसी दौरान उन्होंने फोन मिलाकर एएसपी से कहा कि आप मेरे साथ मौके पर चलिए, अगर मेरी और मोहल्ले वालों की बात सही है तो अभी कार्रवाई करनी पड़ेगी। कहा, आप लोगों ने पूरी कोतवाली लूटने में लगा दी है। हालांकि विधायक संजय गंगवार का वायरल वीडियो को लेकर कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है। वह सिर्फ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed