फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

प्रेमजाल में फंसाकर की गई महिला की होटल में हत्या

Thu, 29 Jul 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। शहर के कुमार होटल में पांच दिन पहले मिला शव सुनगढ़ी क्षेत्र की महिला का था। वह तीन बच्चों की मां थी। उसका मायका बरेली जिले के रजऊ परसपुर गांव में है। ससुराल और मायके वालों को सोशल मीडिया से शव की पहचान हुई। मृतका के परिजन ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव भौना भौनी निवासी एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र कही रहने वाली महिला के देवर ने एसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 23 जुलाई को उसके बड़े भाई की पत्नी आषाढ़ी के त्योहार का सामान लेने की बात कहकर सुबह करीब दस बजे घर से निकली थी। शाम तक वापस न लौटने पर बच्चों ने घरवालों को जानकारी दी। तब सभी लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर वह नहीं मिली। बरेली जिले के थाना बिथरी चैनपुर के गांव रजऊ परसपुर निवासी उसके मायके वालों को भी सूचना दी गई। महिला का मोबाइल बंद आ रहा था। महिला के ससुरालीजनों, मायके से आए पिता, भाई ने भी पहुंचकर तलाश शुरू कराई, मगर उसका पता नहीं चल सका। प्रार्थना पत्र में कहा गया कि महिला के गांव भौना भौनी निवासी एक युवक से संबंध थे। युवक कई बार घर आ चुका था। एक बार सुनगढ़ी पुलिस को उस युवक को सौंपा था, मगर पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। तलाश के दौरान व्हाट्सएप पर पुलिस द्वारा डाले गए फोटो देखकर उन्हें पता चला कि महिला की हत्या कुमार होटल में हो गई है। युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराने की मांग की है। देवर ने बताया कि उन्हें पुलिस कार्यालय पहुंचने में देर हो चुकी थी। एसपी तब कार्यालय से जा चुके थे। उन्होंने पुलिस कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर रसीद प्राप्त कर ली है।
विज्ञापन

पति साढ़ू के यहां रहकर करा रहा था इलाज
मृतक महिला का पति बीमार चल रहा है। वह बदायूं जिले के ग्राम सफौरा निवासी अपने साढ़ू के यहां रहकर इलाज करा रहा है। पति ने बताया कि पत्नी भी उसके साथ गांव सफौरा में रह रही थी। वह घटना के चार दिन पहले ही गांव बेहरी आई थी। उसे सोमवार को वापस लौटना था कि उससे पहले ही शुक्रवार को घटना हो गई। उसका परिवार बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वाले घटना के बाद से ही महिला की करा रहे थे तलाश
बरेली जिले के थाना बिथरी चैनपुर के गांव रजऊ परसपुर निवासी महिला के पिता और भाई ने बताया कि महिला के शहर आने और देर शाम तक वापस न लौटने की खबर मिलने पर वह लोग भी यहां पहुंच गए। उसको रिश्तेदारी के यहां तलाश किया। कई जगह और भी ढूंढने की कोशिश की, मगर पता नहीं चला। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहा। महिला की हत्या होने की आशंका नहीं थी। इसी लिए उसके न मिलने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। बताया कि हम लोग तलाश करते हुए कचहरी पहुंचे। तब वहां व्हाट्सअप पर फोटो देखकर पहचान हुई। पता चला की उसकी हत्या हो गई है। बताया कि महिला का मोबाइल नंबर भी पुलिस को बताया गया ताकि जांच हो सके कि महिला के नंबर पर मरने से पहले किस-किस से बात हुई है।
सोशल मीडिया से हुआ खुलासा
कुमार होटल में हुई अज्ञात महिला की हत्या पुलिस के लिए सिर दर्द रहीं। घटना के बाद से पुलिस न तो महिला की शिनाख्त करा पाई और नहीं आरोपी पर कार्रवाई कर सकी थी। होटल के सीसीटीवी कैमरे बंद मिलन के कारण मृतका और आरोपी के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। पुलिस ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर जन सामान्य से इस बाबत जानकारी जुटाई थी। ससुराल और मायके वालों के साथ महिला की तलाश करते हुए अपने क्षेत्र के समाजसेवी और अधिवक्ता विद्याराम वर्मा के कार्यालय में पहुंचे और महिला के न मिलने के बाबत चर्चा की। तब वहां लोगों ने पुलिस द्वारा वायरल किए गए फोटो और कुमार होटल की घटना की जानकारी दी। फोटो देखते ही मृतका के मायके और ससुराल वालों के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल एसपी कार्यालय जाकर न्याय की गुहार लगाई है।

कु्मार होटल में मिला था संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव
पीलीभीत। शहर के छतरी चौराहा स्थित कुमार होटल में 23 जुलाई को दोपहर तीन बजे एक युवक करीब 32 वर्षीय महिला को होटल में लेकर पहुंचा था। जहां उसने काउंटर पर कमरा बुक करने के लिए कहा। इस पर होटल के मैनेजर ने उसे आईडी प्रूफ मांगा। तो उसने अपनी एक आईडी विकास नाम से जमा कर दी। इसके बाद होटल के कमरा नंबर -117 में वह महिला के साथ चला गया। शाम पांच बजे के आसपास युवक होटल से बिना काउंटर पर बोलकर निकल गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया। तो होटल मैनेजर ने कमरे की तरफ जाकर देखा। तो उसमें गेट पर ताला लगा हुआ था। इस पर उसने खिड़की से जब झांक कर देखा तो उसके साथ आई महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बेड पर पड़ा था। सुचना पर पहुंची पुलिस से महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। महिला की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने मंगलवार को 72 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। महिला की शिनाख्त के लिए उसका फोटो पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed