फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

दुष्कर्म की रिपोर्ट छेड़छाड़ में दर्ज होने से आहत पिता ने खाया जहर

Wed, 24 Mar 2021 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
crime
crime
तिलहर (शाहजहांपुर)। तिलहर थाना क्षेत्र में बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट छेड़छाड़ में दर्ज करने और आरोपी के मददगार दो रिश्तेदारों को रिपोर्ट में शामिल न करने से आहत पिता ने सोमवार की रात जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि पुलिस का कहना है कि पिता ने शराब पी थी, जिसकी वजह से उल्टियां हुईं थीं। जहर खाने की बात गलत है। अब उसकी हालत ठीक है। आरोपी को छेड़छाड़ में जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी ने बताया कि 17 मार्च की रात वह घर में सो रही थी। इसी दौरान रिश्तेदार के यहां रह रहा राजीव उर्फ बाबा घर में घुस आया। तमंचे से मारने की धमकी देकर उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गया। इस दौरान उसके साथ उसके दो रिश्तेदार भी हाथ में तमंचा लिए खड़े रहे। राजीव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी भाग गए। पीड़िता ने घटना घर आकर बताई तो परिजन 18 मार्च को तहरीर लेकर तिलहर थाने पहुंचे। पीड़ित किशोरी के पिता का आरोप है कि एक दरोगा ने उसकी तहरीर फाड़ कर थाने से भगा दिया। इसके बाद वह लगातार थाने जाता रहा लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। बताया कि 22 मार्च को पुलिस ने उससे जबरन छेड़छाड़ के आरोप की तहरीर लिखवाई और केवल आरोपी राजीव के नाम रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

आरोप है कि तहरीर में लिखे गए आरोपी के दो अन्य साथियों के नाम पुलिस ने हटा दिए। नाम हट जाने के बाद से आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस की मनमानी से आहत किशोरी के पिता ने सोमवार की रात जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए। पीड़िता के पिता के जहर खाने की सूचना पर तिलहर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी पुलिस बल के साथ रात में ही अस्पताल पहुंच गए। मंगलवार सुबह पुलिस को दी गई जांच रिपोर्ट में डॉक्टर ने शराब पीने से हालत बिगड़ने का जिक्र किया है। पिता की हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मंगलवार को किशोरी की मां ने तिलहर थाने की पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोपी के दोनों रिश्तेदारों के नाम दर्ज करने और अपहरण और दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। उधर, पुलिस ने पीड़िता को मंगलवार को सीएचसी भेज कर डाक्टरी परीक्षण कराया। आरोपी युवक राजीव उर्फ बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने बताया कि पीड़ित किशोरी के परिजन की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। किशोरी के पिता की अत्यधिक शराब पीने से हालत बिगड़ी थी। उसने जहर नहीं खाया है, जिसकी डॉक्टर की रिपोर्ट में पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed