{"_id":"6051f5f38ebc3e593b402413","slug":"crime-bareilly-news-bly4408488147","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से किशोर की मौत
विज्ञापन
बंडा के सरकारी अस्पताल में रोते बिलखते लविश के बाबा दादी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। एक किशोर की मौत के मामले में परिवार के लोगों ने झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
गांव जमुनिया खानपुर निवासी नकुल वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके 12 वर्षीय पुत्र लविश को दाद और खुजली थी। मंगलवार शाम को दवा लेने गांव दलेलापुर के एक क्लीनिक पर गए थे। वहां मौजूद झोलाछाप डॉक्टर ने लविश के इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। शिकायत करने पर झोलाछाप ने लविश को कहीं और ले जाने को कह दिया। इसके बाद परिवार के लोग बच्चे को बंडा सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने लविश को मृत घोषित कर दिया।
नकुल वर्मा का आरोप है गलत इंजेक्शन लगाने से उसके पुत्र की मौत हो गई है। उन्होंने पुलिस को झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। लविश अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया लविश का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।