फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

आर्थिक तंगी के चलते दो बहनों ने सल्फास खाकर जान दी

Thu, 11 Feb 2021 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
crime
तिलहर (शाहजहांपुर)। कस्बे के मोहल्ला चौहटिया में बुधवार शाम दो सगी बहनों ने सल्फास खाकर जान दे दी। भाई के मुताबिक आर्थिक तंगी के कारण आपस में झगड़ा होने के बाद दोनों ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला चौहटिया के स्व. कदीर की दो बेटियों निशा (22) और गुलफशा (21) ने बुधवार शाम करीब चार बजे सल्फास खा लिया। बेटियों को छटपटाते देखकर मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। उस समय घर से बाहर निकले दो भाई सूचना पाकर घर पहुंचे और बहनों को बाइक से तिलहर सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। भाई कबीर ने बताया कि उनकी बहनों ने यह कदम आर्थिक तंगी को लेकर आपस में झगड़े के बाद उठाया।
विज्ञापन

तीन में से दो भाई मजदूरी करते हैं जबकि एक दुबई में काम करता है। सात में से पांच बहनों की शादी हो चुकी है, निशा और गुलफशा अविवाहित थीं। पिता की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है और मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि दोपहर में मां से भी दोनों बहनों की नोकझोंक हुई थी। फिर दोनों बहनों के बीच झगड़ा हुआ और उन्होंने सल्फास खा लिया। तिलहर थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी झगड़े में ही सल्फास खाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed