{"_id":"6005e52e8ebc3e2e670a7579","slug":"crime-bareilly-news-bly4342365178","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली किशोरी ने युवक के छेड़छाड़ करने से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया, बाद में होश में आने पर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। पिता ने पुलिस को तहरीर दी है, अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि वह डालमिया चीनी मिल में मजदूरी करता है। 16 जनवरी को मिल से काम करके शाम पांच बजे घर वापस आया तो देखा कि उसकी बेटी अचेत पड़ी है। वह उपचार के लिए अपनी पुत्री को निजी चिकित्सक के पास ले गया। होश में आने पर बेटी ने बताया कि गांव का ही युवक उसके घर में घुस आया और उससे अश्लील हरकत की। शर्मिंदगी और गुस्से में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। सोमवार को पिता ने निगोही थाने में तहरीर दी। हालांकि रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। निगोही थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है। छेड़छाड़ का मामला सही पाये जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद