{"_id":"5ff5fe328ebc3e328f3ae47c","slug":"crime-bareilly-news-bly432786516","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल के खून से लथपथ शव रेलवे ट्रैक किनारे मिले: प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार खुद को भी उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल के खून से लथपथ शव रेलवे ट्रैक किनारे मिले: प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार खुद को भी उड़ाया
विज्ञापन
लखीमपुर के मैगलगंज में घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)/ सीतापुर । सीतापुर के महोली इलाके के एक युवक-युवती के बीच प्यार परवान चढ़कर बात शादी तक पहुंची तो दोनों के बीच जाति बंधन आड़े आ गया। बात बनती नहीं दिखी तो दोनों जीने की ललक छोड़ दुनिया से अलविदा हो गए। बुधवार को मैगलगंज थाना क्षेत्र में सीतापुर-शाहजहांपुर रेलवे लाइन किनारे दोनों के शव पड़े मिले। दोनों के कनपटी पर गोली लगी थी। प्रेमी युगल महोली के कचूरा गांव के रहने वाले हैं। मौके पर देसी तमंचा, दो खोखा, एक कारतूस व युवती द्वारा लिखा सुसाइड नोट पड़ा मिला। माना जा रहा है कि युवक ने पहले प्रेमिका की कनपटी पर गोली मारी होगी, फिर खुद को गोली से उड़ा दिया। इसकी सूचना मिलने पर लखीमपुर खीरी के एसपी विजय ढुल ने मौका मुआयना किया। महोली कोतवाली में पिता ने युवती को अगवा करने का केस युवक व उसके तीन अन्य करीबियों के खिलाफ दर्ज कराया था।
सीतापुर जिले के महोली के कचूरा गांव निवासी 20 साल की रेखा कश्यप और वहीं के 21 वर्षीय पवन मिश्र के बीच कई प्रेम प्रसंग चल रहा था। इन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की खबर परिवार तक पहुंचने के बाद गांव में भी फैल गई थी। इधर, दोनों एक-दूसरे साथ जीने-मरने की योजना बना चुके थे, लेकिन उनकी शादी के बीच जाति बंधन आड़े आ गया। हालांकि इसके बावजूद दोनों ने अपने परिजन से शादी की बात की, लेकिन उनके परिवार के लोग राजी नहीं हुए। मौके पर मिले सुसाइड नोट में भी इसकी पुष्टि हुई है।
-
पापा आपने हमारी बात नहीं मानी..
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के खखरा गांव के निकट किसान बाजार से तकरीबन सौ मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक के किनारे प्रेमी युगल के शव आपस में लिपटे हुई अवस्था में पड़े पाए गए। युवक पवन मिश्रा के हाथ में 315 बोर का तमंचा था। खीरी पुलिस के मुताबिक युवक की जेब से जिंदा कारतूस बरामद हुआ। युवती के पर्स से सुसाइड नोट निकला। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में युवती ने लिखा था कि ‘पापा आपने हमारी बात नहीं मानी, इसलिए मैंने आपकी बात भी नहीं मानी’। युवती ने सुसाइड नोट में अपने प्यार की कहानी, उनकी शादी में आड़े आया जाति बंधन और परिवार के विरोध की कहानी लिखी है।
विज्ञापन
उधर, परिवार वाले युवती के अपहरण और हत्या का आरोप युवक व उसके घरवालों पर लगा रहे हैं। उनकी ओर से रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है। मगर युवक-युवती के प्यार की पूरे गांव में चर्चा है।
-
युवती के पिता ने गांव के चार लोगों पर अपहरण करने का शक जाहिर किया था, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। मगर बुधवार सुबह दोनों के मृत होने की जानकारी मिली तो मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
- आलोक मणि त्रिपाठी, महोली थाना प्रभारी
-
युवक- युवती के शव मैगलगंज थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मैंने खुद जाकर मौका मुआयना किया। दोनों प्रेमी युगल हैं, सीतापुर के रहने वाले हैं। यहां आकर युवक ने लड़की के ऊपर गोली दागकर मार दिया और खुद कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
- विजय ढुल, एसपी, लखीमपुर खीरी