{"_id":"5f762b078ebc3e9bfd3f7b77","slug":"crime-bareilly-news-bly4218391154","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूल के शिक्षक पर जानलेवा हमला, रास्ते में घेरकर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट स्कूल के शिक्षक पर जानलेवा हमला, रास्ते में घेरकर फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग इलाके में गुरुवार शाम किसरुआ गांव के युवकों ने एक प्राइवेट शिक्षक पर रास्ते में घेरकर हमला बोल दिया। उसके ऊपर फायरिंग कर दी, जिससे शिक्षक ने गन्ने के खेत में छिपकर जान बचाई। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को दबोच लिया। उनकी कार और बाइक बरामद की है। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के ग्राम करौलिया निवासी प्रमोद कुमार सिंह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। आरोप है कि उनका तीन दिन पहले किसरुआ गांव के कुछ युवकों से फुटबॉल मैच खेलने के दौरान विवाद हो गया था। इससे युवक उनसे रंजिश मान रहे थे। गुरुवार शाम शिक्षक बाइक से शहर जा रहा था। उसी समय आरोपी पारस, मनोज, अश्वनी, परवेश आदि ने उनसे गाली गालौज कर दी और मारपीट करने को दौड़ पड़े। इस शिक्षक अपनी बाइक वापस लौटा ले गया। आरोपी युवक कार और बाइक से उसके पीछे लग गए। उन्होंने शिक्षक के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे शिक्षक बाइक छोड़कर गन्ने के खेत में भाग खड़ा हुआ। आरोपी युवक उसके गांव तक पहुंच गए। तभी उसने पुलिस को सूचना दे दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दौड़ाकर पारस, मुकेश और परवेश दबोच लिया। अश्वनी भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से हमलावरों की कार और बाइक बरामद कर ली। पुलिस उन्हें थाने ले गई, जहां चारों युवकों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ इंद्रेश कुमार ने बताया कि शिक्षक पर फायरिंग करने की बात सामने आई है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई।